फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिघिया नाले पर घाघरा खतरा बिंदु से ऊपर

Wed, 02 Aug 2017 11:43 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा का जलस्तर एक बार फिर से डिघिया गेज पर खतरा बिंदु के ऊपर पहुंच गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। वहीं नदी द्वारा तेजी से की जा रही कटान के कारण कृषि योग्य भूमि घाघरा की धारा में विलीन हो रही है।  
विज्ञापन


मंगलवार की शाम चार बजे बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.24 मीटर और डिघिया गेज पर 70.34 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को बढ़कर बदरहुंआ गेज पर 71.46 मीटर और डिघिया गेज पर 70.56 मीटर पर पहुंच गय। बदरहुंआ गेज पर नदी खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 12 सेमी नीचे और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 16 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान में भी तेजी आ गई है। देवारावासियों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। चक्की हाजीपुर गांव एकबार फिर बाढ़ के पानी से घिरने की कगार पर है।

सोनौरा से खरैलिया ढ़ाला, मानिकपुर, अभ्भनपट्टी, हाजीपुर से  देवारा खास राजा संपर्क मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बाधित है। सरकारी नावें हटा दिए जाने से लोग प्राइवेट नाव का सहारा ले रहे हैं।   किसानों की धान, बाजरा, मक्का, ज्वार और सब्जी की फसल बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है। स्कूली बच्चों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी गायब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें