मिट्टी डालकर गड्ढों को पाटा जा रहा है।
नगर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य किसानों को ऋण मोचन योजना का प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए 5029 किसानों को बुलाया गया है।
फसल ऋण मोचन योजना से लाभांवित किसानों में प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जनपद आना था। अभी अनके आगमन की तिथि निर्धारित भी नहीं हुई थी लेकिन प्रशासन इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी।
जिसके तहत कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मंच, कुर्सी आदि के लिए पहले ही मैनुअल टेंडरिंग हो चुकी थी। जैसे ही 11 सितंबर को उनके आगमन की तिथि निर्धारित हुई प्रशासन अपनी तैयारियों में लग गया। जिसका परिणाम है कि कार्यक्रम स्थल पर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए 5029 किसानों को बुलाया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर छह हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। भव्य मंच का निर्माण पूरा हो चुका है। किसानों के लिए अलग-अलग 12 ब्लाक बनाए गए हैं। सभी ब्लाकों में एक अधिकारी की तैनाती की गई है। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम मंच पर 25 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे इसके बाद ब्लाकों में तैनात अधिकारी कुर्सियों पर बैठे किसानों को प्रमाण पत्र देंगे। कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए इसके जिला प्रशासन जी-जान से जुटा हुआ है।