फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जारी किया जा रहा प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़(ब्यूरो)। प्रांतीय धनगर महासभा के तत्वावधान में रविवार को पल्हनी रेलवे स्टेशन के पास धनगर गड़ेरिया समाज का सम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष विनोद पाल धनगर ने कहा कि शासनादेश के बावजूद धनगर गड़ेरिया समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र तहसीदारों द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है। सम्मेलन के बाद समाज के लोगों ने रेल रोकने के लिए प्लेट फार्म की तरफ बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनकी मांग को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामलखन धनगर, अम्बिका धनगर, त्रिभुवन, पूर्णमासी, डा. दयाशंकर, अनुराग पाल, जयराम, मुन्ना, पियूष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें