एसपी साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह का शनिवार को जनपद में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम थाना रानी की सराय का निरीक्षण किया और तैनात मातहतों संग बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए केवाईसी बैंक जाकर कराने व ओटीपी किसी को भी नहीं बताने के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा।
यह भी पढ़ें- Weather Update: मानसून की दस्तक से मौसम खुशनुमा, आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट!
थाने पर पहुंचते ही एसपी साइबर क्राइम ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही सभी पत्रावलियों को देखा। थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ साइबर क्राइम को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केवाईसी के नाम पर ज्यादातर लोग साइबर धोखाखड़ी व क्राइम के शिकार हो रहे है। ऐसे में लोगों को इसके लिए जागरूक करें कि बैंक की केवाईसी वे बैंक की शाखा पर जा कर ही करवाएं।
इतना ही नहीं ओटीपी के माध्यम से भी साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ गई है। इस पर लगाम तभी लग सकता है जब हम ओटीपी किसी को भी न बताए। उन्होंने साइबर क्राइम के कई घटनाओं के खुलासे व कार्रवाई की भी पड़ताल की। इसके साथ ही पेंडिंग मुकदमो की त्वरित विवेचना कर जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, निरीक्षक विभा पांडेय, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक आलोक , मनीष, एजाज , महिपाल, सभाजीत व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।