फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कस्बा में शुक्रवार की रात ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था, कि रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजवा दिया है। दूसरे घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मऊ के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत नगरीपार गांव निवासी राजू कुमार (18) शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे अपने मित्र राम सिंह के साथ बाइक से अलीसा मोहम्मदाबाद किसी काम से जा रहा था। अभी दोनों मोहम्मदाबाद कस्बा में ही पहुंचे थे कि बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राजू कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं घायल राम सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें