फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग,परिवार के पांच सदस्य झुलसे

Sat, 19 May 2018 11:43 PM IST
Azamgrah
विज्ञापन
गैस सिलेंडर से घर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिधारी थाने के शाहगढ़ बाजार में शनिवार की शाम लगभग पांच बजे एक घर में गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से डाक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।
विज्ञापन



 सिधारी थाने के शाहगढ़ निवासी राजकुमार ने कुकिंग गैस खत्म हो जाने पर गैस सिलेंडर बुक कराया था। शनिवार की शाम लगभग पांच बजे गैस एजेंसी का एक कर्मचारी साइकिल से गैस भरा सिलेंडर लेकर राजकुमार के घर पहुंचा। बताया जा रहा है की महिलाओं के कहने पर वह घर में पहले से खाली पड़े सिलेंडर को निकाल कर गैस से भरा सिलेंडर लगा रहा था। इस दौरान चेक करने के लिए जैसे ही माचिस जलाया,गैस रिसाव से सिलेंडर आग का शोला बन गया।


जब तक परिवार के सदस्य भागते तब तक आग के चपेट में आने से 40 वर्षीया उसमी देवी पत्नी राजकुमार, 15 वर्षीया लाली चौहान पुत्री राजकुमार, आठ वर्षीय प्रधान चौहान पुत्र सुमा, तीन वर्षीया संजना पुत्री बालेश्वर चौहान और पांच वर्षीया बंदना पुत्र मुकेश चौहान गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन



पूरे परिवार में चीख-पुकार मचते ही गैस एजेंसी का कर्मचारी साइकिल छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डाक्टर ने देखते ही रेफर कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी उसमी देवी को शहर के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि बच्चों सहित चार को को दूसरे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें