फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पा फिल्म की तर्ज पर तस्करी: ऑटो की छत की लेयर मोटी देख पुलिस ने ली तलाशी, 70 किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 04:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Latest News: आजमगढ़ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुष्पा फिल्म की तर्ज पर गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही ऑटो सहित सात लाख का 70 किलो गांजा जब्त किया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी व ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की रानी की सराय थाना पुलिस और स्वाट टीम ने फिल्म पुष्पा की तर्ज पर मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करते हुए एक ऑटो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि रानी की सराय थाने से 100 मीटर दूर सेमरहा अंडरपास के पास मिली सूचना के आधार पर एक ऑटो को रोका गया। ऑटो खाली था, इसमें कोई सवारी भी नहीं बैठी थी। ऑटो की छत की लेयर मोटी थी जिसे खोला गया तो उसमें बने केबिन में गांजे से भरी थैलियां रखी हुई मिलीं। पुलिस ने गांजे के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांजा तस्कर पिछले 10 साल से तस्करी का काम करते थे।

विज्ञापन

 
ये है पूरा मामला
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार की रात सेमरहा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ऑटो वाहन को रोका। तलाशी ली गई तो वाहन की छत पर चैंबरनुमा बॉक्स बना मिला। उसे खोला गया तो लोहे की जाली के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने कुल 70 किलो 200 ग्राम गांजा पाया। पुलिस ने ऑटो चालक बिहार के गोपालगंज थाना क्षेत्र के एकडेवरा वार्ड नं.11 के निवासी मास्टर साहनी और उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के खामपार थाना क्षेत्र के छित्रवली गांव निवासी सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी के लिए अपनाते थे ये तरीका

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑटो की छत पर विशेष रूप से बनाए गए चैंबरनुमा बॉक्स में गांजा छिपाकर झारसुगुड़ा (उड़ीसा) से खरीदते थे। इसके बाद इसे सोनभद्र, चंदौली और आजमगढ़ के रास्ते बिहार ले जाकर बेचते थे, जहां उन्हें भारी मुनाफा मिलता था। इस धन को आपस में बांटकर वे अपना जीवनयापन करते थे।
 
पुलिस ने बरामद की सामग्री
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 70 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। इसके साथ ही एक हजार रुपये नकद, दो मोबाइल व एक ऑटो बरामद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें