गैंगेस्टर एक्ट के तहत आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव निवासी कुख्यात ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू की करोड़ों की चार संपत्तियों को कुर्क किया गया है। कुर्क तीन संपत्ति जीयनपुर बाजार में कुंटू सिंह की पत्नी की नाम से है। संपत्तियों का बाजार मूल्य 6.47 करोड़ है।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि चारों संपत्तियों को कुर्क कर जब्त कर लिया गया है।
कुंटू की कुर्क संपत्तियों में कस्बा जीयनपुर चौक से आजमगढ़ रोड पर बाएं तरफ तीन मंजिला मकान (117 वर्ग मीटर), जीयनपुर-अजमतगढ़ रोड पर मौजा खानकाह बहरामपुर मुख्य मार्ग पर 59.13 वर्ग मीटर में निर्मित मकान, जीयनपुर कस्बे में बालरियागंज मार्ग पर मौजा हसनपट्टी में 6.5 हेक्टेयर भूमि में 40.32 वर्ग मीटर का बना मकान, ग्राम खर्रा रस्तीपुर में गिरजाशंकर महाविद्यालय और रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज को कुर्क किया गया।