फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर फरीदाबाद से गिरफ्तार

विज्ञापन
यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार 50 हजार का इनामी। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को बुधवार की शाम हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल यादव, निवासी सिसरेडी थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में करीब 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि एसटीएफ को फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम फरीदाबाद में सक्रिय थी। सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को थाना डीएलएफ क्राइम ब्रांच क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2018 से लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय रहा है। उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर आजमगढ़ के बरदह, कोतवाली और देवगांव थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने परिवार से अलग होकर फरीदाबाद में रह रहा था। उसके गिरोह के अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें