फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के अवतरण दिवस पर लगाई डुबकी

Fri, 29 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जगत को तारने के लिए पृथ्वी पर आई गंगा के अवतरण दिवस को गंगा दशहरा पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। दुर्वासा और भैरो बाबा धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। मंदिर में मत्था टेका और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

 गंगा दशहरा पर महराजगंज स्थित भैरवनाथ धाम पर भक्तों का रेला भोर से ही उमड़ पड़ा था। लोगों ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई और भैरवनाथ के दरबार में फूल-माला, धूप, अगरबत्ती, नारियल, चुनरी, हलवा-पूड़ी चड़ाई। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मेले में जलेबी, चाट, खाजा, शृंगार की दुकानें सजी थीं जिन पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। मेले में बच्चों ने भी खूब लुत्फ उठाया। मेले मेंहर साल की तरह गंगा दशहरा का मेला इस बार भी पांच दिनों तक चलेगा और पूर्णिमा के बाद समाप्त हो होगा।
मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील मुख्यालय से लगभग आठ किलो मीटर दूर पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम स्थित पवित्र तमसा-मंजूषा नदी में हजारों लोगों ने गोता लगाया। इस दौरान मंदिर के सामने पूजा-अर्चन के लिए भीड़ उमड़ी थी। आरती के दौरान पूरब पट्टी, बनबीरपुर, खुटौली, धर्मदासपुर, फूलपुर, मुडियार, गहनी आदि गांवों के लोग शामिल थे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा दुर्वासा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें