आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को तीन युवकों ने बुधवार को असलहे के बल पर अपहृत कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के समय वह अपनी मां के साथ खेत की तरफ गई थी। पिता ने तीन जून को नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
तहरीर में युवती के पिता ने कहा है कि उसकी पत्नी व पुत्री खेत की तरफ गई थीं। इसी दौरान तीन युवक पहुंचे और उसकी पुत्री को तमंचा सटा कर अगवा कर ले गए। उन्होंने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इस मामले में आकाश यादव व अभिषेक पाठक समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोपालगंज टैक्सी स्टैंड के पास से दो आरोपियों को पकड़ लिया लिया। पकड़े गए आरोपियों में आकाश यादव व अभिषक उर्फ चंचल पाठक हैं। दोनों कप्तानगंज थाने के देवरिया गांव के रहने वाले हैं। तीसरा अभियुक्त अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।