फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑटो में महिलाओं के गहने और नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
ऑटो में महिलाओं के गहने और नगदी उड़ाने वाला गिरोह की गिरफ्तार महिलाएं। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर गहने और नकदी चोरी करने वाले गिरोह का फूलपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार निवासी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण और नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में ऑटो में यात्रा कर रही महिलाओं के बैग, गहने और नकदी चोरी होने की लगातार घटनाएं सामने आ रही थीं। इस संबंध में फूलपुर, गंभीरपुर और कोतवाली थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविवार को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के ऑटो से सफर के दौरान पर्स चोरी होने की घटना सामने आई थी। पर्स में नकदी और आभूषण रखे थे। इसी तरह गंभीरपुर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में भी महिलाओं के गहने चोरी होने की शिकायतें दर्ज हुई थीं।
विवेचना के दौरान बिहार के रोहतास जनपद के गोला थाना क्षेत्र के गोला निवासी चरन देवी और बिहार के बक्सर जनपद के टाउन थाना क्षेत्र के शांति नगर बस स्टैंड पर निवासी सोनम समेत एक बाल अपचारी का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने मकसुदिया शिव मंदिर के पास छापेमारी कर दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो में बैठकर महिलाओं के गहने और नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाकेट, बिछिया, पायल, झुमका, नाक की कील समेत नकदी बरामद की है। गिरफ्तार महिलाओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें