फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि पूजन करने आ रहे पीएम मोदी को भेंट की जाएगी निजामाबाद की गणेश प्रतिमा

Fri, 31 Jul 2020 07:50 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

  • निजामाबाद की ब्लैक पाटरी कला का दीदार करेंगे पीएम-सीएम
  • पीएम की योजनाओं से सुसज्जित फूलदान भी किया जाएगा भेंट
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को भेंट करने के लिए तैयारी की गई निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पांच अगस्त को अयोध्या आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को आजमगढ़ जिले के निजामाबाद की कलाकृतियां भेंट की जाएंगी। उन्हें यहां की मशहूर ब्लैक पॉटरी विधा से बनी भगवान की गणेश प्रतिमा और फूलदान भेंट किया जाएगा। इस फूलदान पर सरकार की तमाम योजनाएं दर्शाई गई हैं।

विज्ञापन


निजामाबाद के हुसैनाबाद मुहल्ले के हस्त शिल्पी अपनी कला से देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कलाकार सोहित कुमार प्रजापति को पत्र भेज कर अयोध्या में भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी से बनी दो कलाकृतियां भेंट किए जाने की जानकारी दी। 


इससे कलाकारों में उत्साह की लहर दौड़ गई। पीएम को भेंट की जाने वाली कलाकृतियां तैयार करने में जुटे सोहित कुमार प्रजापति और दीप कारोबारी संजय यादव केमुताबिक पीएम और सीएम को निजामाबाद की ब्लैक पाटरी की बनी गणेश प्रतिमा और फूलदान भेंट किया जाना है। इस फूलदान पर सरकार की तमाम योजनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। ये कलाकृतियां अयोध्या में भूमि पूजन के बाद माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति खुद प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें