फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 7.45 करोड़ की बकायेदारी में नीलाम होगी गांधी आश्रम की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कर्मचारियों के भविष्य निधि के पैसे, उप श्रमायुक्त मऊ, उप श्रमायुक्त आजमगढ़ और विद्युत वितरण खंड प्रथम का बकाया जमा न करने पर क्षेत्रीय गांधी आश्रम राहुल नगर मड़या की भूमि को प्रशासन ने पहले ही कुर्क कर लिया था। 27 सितंबर को इस भूमि की नीलामी की जाएगी। गांधी आश्रम पर कुल सात करोड़ 45 लाख 79 हजार रुपये की देनदारी है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी सत्यनरायन सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय गांधी आश्रम राहुल नगर मड़या में मंत्री ने कर्मचारियों के भविष्य निधि के पैसे की तो कटौती की, लेकिन उसे खाते में जमा नहीं किया गया। एक-एक कर 110 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। भविष्य निधि का पैसा और पेंशन भी नहीं मिली। कर्मचारी यहां से लेकर वाराणसी तक लड़ाई लड़ते रहे। गांधी आश्रम के मंत्री को कर्मचारियों की क्षतिपूर्ति और ब्याज का 1980 से 2025 तक का सात करोड़ चार लाख रुपये के भुगतान का आदेश दिया गया। मंत्री ने धनराशि न होने का हवाला दिया। इस पर कर्मचारी भविष्य निधि पहड़िया वाराणसी की ओर से आरसी जारी की गई थी। वहीं गांधी आश्रम पर उपश्रमायुक्त मऊ, उपश्रमायुक्त आजमगढ़ और विद्युत वितरण खंड प्रथम का 41 लाख 79 हजार 151 रुपये बकाया होने पर आरसी जारी हुई थी। मामला तहसील पहुंचने पर एसडीएम सदर के आदेश पर 14 मार्च 2019 को क्षेत्रीय गांधी आश्रम राहुल नगर मड़या की 0.0880 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गई थी। अब इस भूमि की नीलामी की जाएगी।

पेंशन की आस में 10 कर्मचारियों की हो चुकी है मौत
जब कर्मचारियों की भविष्य निधि न जमा करने का मामला सामने आया, तबसे 110 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ये कर्मचारी अपने पैसे के लिए कार्यालय का चक्कर काटते रहे। इनमें से 10 कर्मचारियों की भविष्य निधि के पैसे और पेंशन की आस में मौत हो चुकी है। नीलामी के बाद कर्मचारियों और मृत कर्मचारियों की आश्रितों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की भविष्य निधि के धन का गबन किया गया था। इस मामले में आरसी जारी हुई थी। इस पर एसडीएम के आदेश पर जमीन कुर्क की गई थी। अब 27 सितंबर को नीलामी के बाद कर्मचारियों के बकाया पैसे का भुगतान किया जाएगा। - विवेकानंद दुबे, तहसीलदार, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें