फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जमीन के विवाद में दो पक्षाें में चले ईंट-पत्थर, पुलिस-प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में सोमवार की सुबह विवादित जमीन पर चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाया।
विज्ञापन

एक पक्ष से सादिक खान और दूसरे पक्ष से छोटे लाल जायसवाल के बीच भूमि का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार सुबह जायसवाल पक्ष ने बाउंड्री निर्माण के लिए ईंट, मसाला और मिस्त्री जुटाकर दीवार जोड़ने की कोशिश की। इस पर विरोधी पक्ष ने आपत्ति जताई और निर्माण रोकने की कोशिश की।
स्थिति तनावपूर्ण होती चली गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही बरदह और गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात को देखते हुए सीओ लालगंज भूपेश पांडे, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह और नायब तहसीलदार अरुण कुमार कौल सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश राय, मंडल अध्यक्ष शरद राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए। नायब तहसीलदार अरुण कुमार कौल ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। फिलहाल निर्माण रोकने और विवाद को टालने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कोई पक्ष झुकने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें