शहर के फराश टोला क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर सजी दौरी और सूप की दुकान। संवाद
- फोटो : 1
लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों से लेकर बाजार और नदी-तालाबों के घाटों तक पर्व की तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। व्रती महिलाओं ने जहां घरों में मिट्टी के चूल्हे बनवाने शुरू कर दिए हैं, वहीं नदी और सरोवरों के किनारे छठ पूजा के लिए वेदियां बनाई जा रही हैं।
बाजार में भी पर्व की रौनक बढ़ने लगी है। फल की दुकानें सज गई हैं और पूजन सामग्री के साथ ही बांस से बने दौरा, सूप आदि की खरीदारी शुरू हो गई है। छठ पर्व पर फलों का विशेष महत्व होने के कारण दुकानदारों ने अभी से अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।
बाजार में केला, सेब, संतरा, अनार, नारियल, अमरूद, शरीफा और मौसमी सहित विभिन्न प्रकार के फल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पर्व नजदीक आने के साथ ही फलों की मांग बढ़ने की उम्मीद में दुकानदारों ने पर्याप्त मात्रा में सामान मंगाना शुरू कर दिया है।
वहीं, ग्राहक भी अभी से फलों के दाम और गुणवत्ता की जानकारी लेने के साथ खरीदारी कर रहे हैं। छठ पूजा में बांस के बने सूप और दौरा का विशेष महत्व होता है। इन्हीं में पूजन सामग्री और फल रखकर व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसके चलते बाजार में बांस से बने दौरा, सूप और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें भी सजने लगी हैं।
00
सामान- दाम
दौरी- 250 रुपये
सूप- 150 रुपये
केला- 50- 60 रुपये दर्जन
सेव- 100- 120 रुपये किलो
अनार- 200 रुपये किलो
नारियल- 50 रुपये पीस
ड्रेगनफ्रूट- 80 रुपये पीस
रामफल- 60 रुपये पीस
सीताफल- 60 रुपये पीस
अमरूद- 100 रुपये किलो
खजूर- 200 रुपये डिब्बा
अनानास- 80 रुपये पीस
मौसम्मी- 80 रुपये किलो
खरबूज- 150 रुपये पीस
आम- 150 रुपये पीस