फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, मां लक्ष्मी को दी विदाई

विज्ञापन
सिकरौर सहबरी बाजार विसर्जन से पूर्व पूजन करते लोग। स्रोत-समिति - फोटो : टूंडला के ठार हेतसिंह में लगी आग में जला घर का सामान संवाद
विज्ञापन
जिले में धनतेरस से शुरू हुई लक्ष्मी पूजा का समापन बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। सुबह पूजा पंडालों में हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को विदाई दी।
विज्ञापन

फूलपुर, सिकरौर सहबरी और निजामाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। फूलपुर कस्बे और आसपास के गांवों में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सजी प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
यह कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्वासा घाट की ओर रवाना हुई। शनिचर बाजार और मिर्चमंडी में युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य किया। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते और आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे। वहीं, मार्टीनगंज क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार और आसपास के गांवों में सोमवार और मंगलवार की देर शाम प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बे में भैया दूज पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले के समापन के दूसरे दिन बुधवार को प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। विभिन्न पूजा समितियों ने गाजे-बाजे और विदाई गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली।
कस्बे में भ्रमण के बाद प्रतिमाओं को शिवाला घाट ले जाया गया, जहां प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थल पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की निगरानी में सभी समितियों ने शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें