फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आऊट सोर्सिंग से नपा में तैनात किये जाएंगे सवा सौ कर्मी

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ सभागार में बोर्ड की बैठक कारती पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर की चरमरा गई सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका परिषद बोर्ड की विशेष बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इसमें 17 वार्डों के सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए आऊट सोर्सिंग के माध्यम से सवा सौ कर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही आठ वार्डों में चल रहे ठेकेदारी व्यवस्था को भी चार-चार वार्डों के दो हिस्से किये जाने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर शासन स्तर से सख्ती है। इसे लेकर नपा प्रशासन ने शहर को दो हिस्सों में बांट कर दो अलग-अलग फर्म को कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया हुआ था। इसमें एक ठेका 17 वार्डों का तो दूसरा आठ वार्डों का है। 17 वार्ड वाले फर्म के टेंडर में गड़बड़ी मिलने पर जिलाधिकारी ने उसके खिलाफ शासन को पत्र लिख दिया। इसके बाद से उक्त फर्म ने काम बंद कर दिया। 17 वार्डों के साफ-सफाई के साथ ही कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था नपा प्रशासन के पास आ गई। वहीं आठ वार्डों का ठेका संतोष सिंह के पास है। पूरे शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों गड़बड़ चल रही है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है तो वहीं शहर का कूड़ा शहर में ही निस्तारित किया जा रहा है। इसे देखते हुए नपा बोर्ड की विशेष बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इसमें 17 वार्डों के लिए सवा सौ सफाई व अन्य कर्मचारियों की तैनाती आऊट सोर्सिंग के माध्यम से किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही आठ वार्डों वाले ठेके को भी दो हिस्सों में बांट कर चार-चार वार्ड का करने का निर्णय हुआ। चार वार्ड का ठेका वर्तमान ठेकेदार के पास ही रहेगा और दूसरे चार वार्ड के लिए नया ठेका होगा। बैठक में शहर के कालीचौरा व सिविल लाइंस क्षेत्र में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चंद्रजीत यादव के प्रतिमा स्थापना को लेकर भी प्रस्ताव आया। शहर में प्रतिमा स्थापना पर शासन से रोक है, इसके चलते यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका। बैठक में चेयरमैन शीला श्रीवास्तव, ईओ शुभनाथ प्रसाद, सभासद मो. तारिक, मनोज यादव, रीता देवी समेत नपा के अन्य सभासद, अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
पानी की पाइप पर नहीं बनेंगे शौचालय
आजमगढ़। बोर्ड की बैठक में यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि शहर में किसी भी पेयजल पाइप लाइन के ऊपर अथवा आसपास शौचालय का निर्माण नहीं कराया जाएगा। ताकि पाइप लाइन आदि में लीकेज होने पर मुबारकपुर पीलिया जैसी स्थिति शहर में न उत्पन्न होने पाए।
विज्ञापन

छूटे मकान नपा में होंगे दर्ज
आजमगढ़। बोर्ड की बैठक में गृहकर बढ़ोत्तरी का भी प्रस्ताव पेश किया गया, जो सभासदों के विरोध के चलते पास नहीं हुआ। इसके पश्चात नपा प्रशासन ने शहर के छूटे मकानों को नपा के गृहकर सूची में शामिल किये जाने और वरासत दर्ज करने की कवायद युद्ध स्तर पर किये जाने का निर्णय लिया।
आऊट सोर्सिंग से जो लगभग सवा सौ कर्मियों के तैनाती का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास हुआ है, उसमें सफाई कर्मियों के साथ ही वाहन चालक आदि भी शामिल है। इनकी तैनाती होने के बाद नपा की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हो जायेगी।
विज्ञापन

शीला श्रीवास्तव, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें