फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमौनी की जांच में मिला 5 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर विकास खंड के मेहमौनी गांव निवासी सुशील राय ने डीएम से गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की गई थी। जांच में 5 लाख 62 हजार 222 रुपये के गबन की पुष्टि हुई। डीएम ने ग्राम प्रधान, तत्कालीन सचिव और तकनीकी सहायक से उक्त रकम की बराबर-बराबर वसूली का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर इस मामले की कई बार जांच हुई। शिकायतकर्ता के असंतुष्ट रहने और जिलास्तरीय अधिकारी से इसकी जांच कराने की मांग पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के साथ जिला कृषि अधिकारी से इसकी जांच कराई गई। जांच में छेदी चौहान की दुकान से पश्चिम लैपरन गोड़ के घर तक खड़ंजा कार्य पर 387000 रुपये का व्यय दिखाया गया था। जांच टीम ने इस कार्य में 236095 रुपये लगने का मूल्यांकन किया। इसमें कुल 150905 रुपये का अंतर पाया गया। वहीं मनीष चौबे के खेत से पारस के खेत के आगे तक खड़ंजा कार्य में 557910 रुपये का खर्च होना दर्शाया गया। जांच टीम ने कुल कार्यर की लागत 265491 रुपये मूल्यांकित किया। इस प्रकार खर्च और जांच टीम के मूल्यांकन में 292419 रुपये का अंतर पाया गया। वहीं राज्य वित्त और 14वां वित्त से खरीदी गई 118898 रुपये की ह्यूम पाइप में जांच टीम ने 118898 रुपये की गड़बड़ी को उजागर किया। जांच टीम ने कुल 562222 रुपये की वसूली के प्रस्ताव के साथ अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम ने उक्त मामले में ग्राम प्रधान मांडवी राय, तत्कालीन सचिव अमरजीत सिंह और तकनीकि सहायक अखिलेश कुमार राय से बराबर-बराबर धनराशि की वसूली का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें