फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मार्च से अब तक जनपद में आए सवा लाख प्रवासी

विज्ञापन
रोडवेज पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाइन में लगे प्रवासी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से एक प्रवासी मित्र एप तैयार किया गया है। इनका सारा डेटा इस ऐप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने जब देश के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों और व्यक्तियों को उनके घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया तो हजारों प्रवासी श्रमिकों और व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया। सरकार ने इनको घर तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों और बसों का संचालन शुरू किया। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि एक मई से 22 मई के बीच पंजीकरण कराकर ट्रेन और बस से जनपद आने वाले यात्रियों की संख्या 60127 है। इसके अलावा इस बीच बिना पंजीकरण के लगभग 45000 लोग निजी साधनों या पैदल घर पहुंचे। ऐसे लोगों की सूची लेखपालों द्वारा तैयार की गई है। सभी का पहले रेलवे और बस स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें शेल्टर होम ले जाया गया जहां उनकी फिर जांच की गई और राशन किट देकर उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। डीएम ने बताया कि एक मई से पहले 20 मार्च से 3 अप्रैल के बीच लाक डाउन के दौरान लगभग 21000 प्रवासी श्रमिक और व्यक्ति खुद के संसाधनों से जनपद आए हैं। जिसकी रिपोर्ट लेखपालों द्वारा तैयार की गई है। सभी मानीटरिंग की जा रही है। अगर किसी को कोरोना के लक्षणों में से कोई लक्षण नजर आते हैं तो उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे से शनिवार की सुबह छह बजे तक 1974 प्रवासी श्रमिक और व्यक्ति जनपद आए हैं। सभी की जांच करने के बाद होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है।

अपने घरों को जाने के लिए रोडवेज पर परेशान लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें