फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन किए गए अधेड़ की मौत, सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मक्खनपट्टी गांव निवासी अधेड़ की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। वह तीन दिन पूर्व कोलकाता से पुत्र के साथ लौटा था। स्वास्थ्य महकमे ने मोहम्मदपुर पीएचसी पर जांच के बाद पिता-पुत्र को होम क्वारंटीन करा दिया था। अधेड़ की मौत के बाद जहां कोरोना को लेकर परिजन व ग्रामीण भयभीत है। वहीं एसडीएम के समझाने पर घरवालों ने शाम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मृतक रोजीरोटी के लिए कोलकाता में बेटे के साथ रहता था। लॉकडाउन में वह पुत्र को लेकर वापस लौट आया। तीन दिन पूर्व वह पीएचसी मोहम्मदपुर पर पहुंच कर जांच कराया। जांच में कोई लक्षण न मिलने पर उसे व उसके पुत्र को घर भेज कर होम क्वारंटीन करा दिया गया। शुक्रवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पहले उल्टी हुई और फिर सीने में तेज दर्द हुआ। जब तक परिवार के लोग कुछ समझते और डॉक्टर आदि का इंतजाम करते तब तक उसकी मौत हो गई। कोलकाता से लौट कर आने के बाद होम क्वारंटीन किए गए अधेड़ की मौत के बाद से ही परिवार के साथ ही गांव के लोगों में भी दहशत है। अधेड़ की मौत हुई कई घंटे हो चुके है लेकिन शव के पास परिवार का कोई सदस्य नहीं जा रहा है। सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को भी दे दी गई है लेकिन घंटों बाद तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं एसडीएम अरविंद कुमार का कहना है कि मृतक की जांच कोलकाता और वापस आने पर पीएचसी मोहम्मदपुर पर हुई थी। उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। ऐसे में परिवार को उसका अंतिम संस्कार कर देना चाहिए, जबकि परिवार व गांव के लोग कोरोना संक्रमण की आशंका में सहमे हुए थे और कोई शव के पास तक नहीं जा रहा था। मृतक छह पुत्रों का पिता बताया गया है। वहीं एसडीएम के समझाने पर घरवालों ने शाम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें