फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM In Azamgarh : आजमगढ़ से पूर्वांचल और बिहार के साथ दक्षिण भी साधेंगे PM मोदी, 14 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा असर

Sun, 10 Mar 2024 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

2019 के लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां की जनता से समर्थन मांगेंगे। गाजीपुर, मऊ की घोसी, आजमगढ़, लालगंज और जौनपुर में भी भाजपा की हार हुई थी। हालांकि भाजपा ने उपचुनाव में आजमगढ़ सीट जीत ली थी।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी-आजमगढ़ के दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी और बिहार के साथ ही दक्षिण भारत का राजनीतिक समीकरण साधेंगे। विकास का संदेश देंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां की जनता से समर्थन मांगेंगे। गाजीपुर, मऊ की घोसी, आजमगढ़, लालगंज और जौनपुर में भी भाजपा की हार हुई थी। हालांकि भाजपा ने उपचुनाव में आजमगढ़ सीट जीत ली थी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री रविवार को आजमगढ़ जाएंगे और वहां से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश की जनता को विकास की सौगात देंगे। एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा करके लोकसभा चुनाव के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे। आजमगढ़ में जनसभा का असर पूर्वांचल और बिहार की सीटों पर पड़ता है।

मिर्जापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के दस जिलों से ही करीब 14 लोकसभा सीटें जुड़ी हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा को नौ सीटें ही मिल पाई थीं। इस बार पार्टी बाजी पलटने के इरादे से चुनाव मैदान में उतर रही है। इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव के एलान से पहले ही आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कराई जा रही है। पार्टी प्रत्याशियों की पहली ही सूची में प्रधानमंत्री का नाम है। प्रधानमंत्री के काशी से चुनाव लड़ने का असर पूरे पूर्वांचल में जाता है।
विज्ञापन


अन्य जिलों में रेलवे की इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ में कार्यक्रम में रेलवे की कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम इंदारा-फेफना रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का लोकार्पण करेंगे। गंगा नदी पर रेल पुल सहित गाजीपुर सिटी और गाजीपुर घाट से ताड़ीघाट नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री गाजीपुर सिटी-दिलदार नगर जं. के मध्य ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे।

राज्य विश्वविद्यालय व पहुंच मार्ग का होगा लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा को एक नया आयाम देंगे। जनपद के आजमबांध में 108.06 करोड़ की लागत से बने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही गाजीपुर आजमगढ़ (एसएच.67) मार्ग के किमी 60 से महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय असपालपुर आजमबांध के लिए फोर लेन पहुंच मार्ग का लोकार्पण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें