अंजान शहीद स्थित मिर्जा अहसान उल्लाह हसन बेग गर्ल्स पीजी कॉलेज में मोहम्मद शरीफ को फ्रेंडशिप अव?
- फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। अंजान शहीद स्थित मिर्जा अहसान उल्लाह हसन बेग गर्ल्स पीजी कॉलेज में संस्थापक दिवस समारोह में फ्रेंडशिप अवार्ड अयोध्या के पदमश्री मो. शरीफ को दिया गया। शरीफ चाचा अयोध्या में लावारिस लाशों के सरताज माने जाते हैं। अब तक बिना किसी भेदभाव के 5000 से लाशों को उनके धर्म के अनुसार दाह संस्कार कर चुके हैं। यह अवार्ड मिर्जा अहसानुल्लाह हसन बेग एवं स्व. बाबू राम कुंवर सिंह की स्मृति में प्रदान किया जाता है।
महाविद्यालय परिसर में कॉलेज की वॉलीबाल टीम को सम्मानित किया गया। कक्षा एक से पीजी तक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पद्मश्री मो. शरीफ ने कहा कि आज जो प्यार और मुहब्बत मुझे यहां आकर महसूस हुआ वह अब तक जीवन में कभी नहीं हुआ था। मैं जब तक जिंदा हूं तब तक लावारिस लाशों को क्रिया कर्म अपने तरीके से करता रहूंगा। खून यह नहीं कहता कि यह हिंदू का है या सिख का है। खून का रंग हमेशा लाल होता है। खून में भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 17 वां फ़्रेंडशिप अवार्ड दो दोस्तों की मिसाल की एक बानगी है। पूर्व प्रधानाचार्य स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के अमरनाथ तिवारी को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन सीमा भारती ने किया। अबरार अहमद आजमी, डा. डीडीसी सिंह, प्रवीण सिंह, मिर्जा असफाक बेग, मिर्जा अर्सलान बेग, प्रधानाचार्य इशरत जहां, प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद शाहेदीन, सरफराज खान, सुबहान खान, पूर्व प्रधानाचार्य अफजल आदि रहे।