फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2019 11:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
सेना में भर्ती कराने के नाम पर कई युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को सोमवार की शाम आजमगढ़ पुलिस ने मदियापार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह सेना की वर्दी में ही सड़क के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार पुत्र रामनयन अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिलारी गांव का निवासी है।
विज्ञापन


वह खुद को सेना का अधिकारी बताता है और अक्सर सेना की वर्दी पहनकर घूमता है। पंकज सुबह ही क्षेत्र में टहलने के लिए निकल जाता था और सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाने वाले बेरोजगार युवकों को झांसे में लेकर सेना में भर्ती कराने के नाम पर उनसे रुपये ऐंठता था। वह कई युवकों से लाखों रुपये ऐंठ चुका है। ठगी के शिकार युवकों की शिकायत पर पुलिस इसे तलाश रही थी।

 सोमवार की शाम प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया हेमेंद्र सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे कि पंकज के मदियापार मोड़ पर होने की सूचना मिली। गिरफ्तारी के वक्त वह सेना की वर्दी पहनकर सड़क के किनारे वाहन के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें