फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: पीएम आवास के नाम पर छह लाख 50 हजार की धोखाधड़ी, CP ने की कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 10:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Varanasi News: सीपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल की। शनिवार को कांशीराम आवास निवासी मोहम्मद समीम को शिवपुर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के प्रेमचंद नगर कॉलोनी (पांडेयपुर-लालपुर) की रहने वाली पीड़िता निवासिनी इमरन निशा ने शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी मोहम्मद शमीम के ऊपर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


पीड़िता इमरन निशा दिव्यांग हैं और ट्रस्ट चलाती हैं। पीड़िता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं का आवास दिलाने की बात मोहम्मद समीम ने कही थी। उसने खुद को भाजपा सेक्टर संयोजक बताया था। प्रधानमंत्री आवास आवंटन हेतु रुपयों की भी मांग की गई थी।

इमरन ने शबनम परवीन, आयशा खान, दिलनवाज फातिमा, हिना बानो, नीलोफर परवीन, फरहद जहां, रुकसाना बेगम, काफिला अहमद, आसिफ खान से कुल 6 लाख 50 हजार लेकर मोहम्मद समीम को दिया था। इसके उपरांत जांच कराई गई तो समीम फर्जी साबित हुआ। इस पर समीम, इमरन को जान से मारने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें