फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक, वृद्धा सहित चार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सोमवार को कप्तानगंज बाजार, सिधारी थाने के जयरामपुर गांव के पास निजामाबाद थाने के कैथौली और मुबारकपुर थाने के बलिया कल्याणपुर मोड़ पर हुए सड़क हादसों में बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा। त्यौहार के मौके पर हादसों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक निजामाबाद थाने के कैथौली गांव निवासी विपुल (4) पुत्र जितेंद्र सोमवार की शाम दरवाजे के बाहर खेल रहा था। तभी उधर से मिट्टी लादकर गुजर रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से विपुल की मौत हो गई। घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर ट्रक चालक को दौड़ाया, लेकिन वह फरार हो गया। सीओ सदर कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। विपुल तीन भाइयों में छोटा था। मुबारकपुर संवाददाता के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव निवासी सुलायम यादव (25) पुत्र रामदरश सोमवार की शाम को अपने फूफेरे भाई रौनापार थाने के भदौरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव (25) के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था। मुबारकपुर थाने के बनकट बाजार के पास बलिया -कल्याणपुर मोड़ पर अनियंत्रित मारुति कार की टक्कर से सुलायम की मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक मुबारकपुर थाने के जमीन पाही गांव निवासी हरिश कुमार (26) पुत्र स्व. जगरुका, सोमवार को अपने गांव के प्रदीप (26) पुत्र श्रीराम के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहा था। जैसे ही सिधारी थाने के जयरामपुर गांव के पास पहुंचे कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल हो गए। इस दौरान हरिश की मौत हो गई। जबकि प्रदीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। हरिश दो बहनों का इकलौता भाई था। वह बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था। कप्तानगंज संवाददाता के मुताबिक बाजार की रहने वाली श्यामदेई (70) पत्नी महाबली निषाद सोमवार की सुबह दरवाजे के बाहर खड़ी थी। तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक की टक्कर से श्यामदेई गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। वह तीन बेटा और दो बेटियों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें