फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईडिल कालोनी में तीन दिनों से लावारिश हाल में खड़ा चार पहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर हाईडिल कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से लावारिश हाल में खड़ा चार पहिया वाहन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। चार पहिया वाहन किसका है, कहां से आया है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सूत्रों की माने तो जीपीएस के माध्यम से ढूंढते हुए मुंबई पुलिस यहां पहुंची थी। हालांकि चार पहिया वाहन को ले जाने का प्रयास किया लेकिन कॉलोनी के गार्ड ने कागजात न होने का हवाला देते हुए वाहन ले जाने से मना कर दिया। वहीं बलरामपुर पुलिस चौकी प्रभारी इसे लेकर अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से कालोनी परिसर में चार पहिया वाहन खड़ा है। यह जानकारी किसी को नहीं है कि वाहन किसका है। हालांकि नंबर प्लेट पर महाराष्ट्र का कोड है। यह कहा जा सकता है कि यह वाहन महाराष्ट्र का ही है। सूत्रों की माने तो दो दिन पूर्व वाहन में लगे जीपीएस को ट्रैक करते हुए यहां पहुंची थी। घंटों यहा पूछताछ करती रही। वाहन को ले जाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन गार्ड ने वाहन का कागजात न होने पर पुलिस को वाहन ले जाने से मना कर दिया। यह अभी राज ही बनकर है कि यह वाहन किसका है, क्यों यहां खड़ी की गई थी। पुलिस इसे ढूंढते हुए क्यों आई थी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पुलिस यहां आई थी जांच-पड़ताल भी की लेकिन कुछ भी बताने से सीधे मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें