फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को समेंदा वर्कशॉप के पास से 50 लीटर अवैध शराब, बाइक व तमंचा कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना पुलिस शनिवार की सुबह क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इसरी का पोखरा समेंदा के पास कुछ लोग अवैध शराब के साथ मौजूद हैं और बाइक से कहीं सप्लाई की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर सिधारी थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और इसरी का पोखरा समेंदा पहुंच गई। घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने चारों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में चारों ने अपना नाम कमलेश पाल निवासी धनकपुर, रविकांत यादव निवासी सर्फुद्दीनपुर, सुनील यादव निवासी बैठौली व सोनू राजभर निवासी समेंदा थाना सिधारी बताया। इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक, तमंचा कारतूस, 50 लीटर अवैध शराब, नौसादर, यूरिया आदि बरामद किया। चारों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। चारों अभियुक्तों पर पहले से भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें