आजमगढ़। रेलवे ने आजमगढ़ से बनकर दिल्ली को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में इस बार बड़ा बदलाव किया है। विभाग ने कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन का चार स्लीपर कोच घटाकर चार एसी थर्ड कोच बढ़ा दिया गया है। इससे रेलवे को इस कोरोना काल में जहां मुनाफा होगा। वहीं यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
कोरोना काल के चलते रेलवे ने सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अनलॉक होने पर रेलवे ने भी धीरे-धीरे अपनी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में पहले एसी प्रथम एक कोच, एसी द्वितीय दो कोच, एसी थर्ड दो कोच व स्लीपर का 11 कोच और चार जनरल कोच था। वहीं दो पावरकार लगे थे। कैरेज विभाग के डीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार बदलाव करते हुए रेलवे ने चार स्लीपर कोच को घटाकर चार एसी थर्ड कोच बढ़ा दिया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो सकेगा।