फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 25-25 हजार के चार इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से 25 25 हजार रुपये के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार सभी बदमाश पेशेवर अपराधी और पशु तस्कर हैं।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में सरायमीर थाने के कटघर जलाल गांव का सुशील कुमार, कमालपुर गांव का अरमान, गंभीरपुर थाने के मंगरावा रायपुर गांव का बेलाल, मोहम्मदपुर गांव का मो0 अजहर है। एसपी ने बताया कि यह सभी पेशेवर अपराधी हैं। सभी फरार चल रहे थे। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर विजय प्रताप सिंह ने मुखबिर से सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाने के फैजूल्लाहपुर मार्ग अम्बेडकर मूर्ति के पास से समय से और गौरी गांव के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गांजा की सप्लाई करने जा रहे थे। एसपी ने बताया की यह सभी पेशेवर अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें