फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलायुक्त की समीक्षा में नहीं आए चार अधिकारी, जवाब मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसी तरह उप कृषि निदेशक बलिया, समाज कल्याण अधिकारी बलिया से भी स्पष्टीकरण तलब किया। कार्यों में सुधार नहीं होने पर मंडलायुक्त ने डीडी कृषि आजमगढ़ का स्पष्टीकरण लेते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। पीएम सूर्य योजना की समीक्षा करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक आवेदन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करते हुए ग्रेडिंग, रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण के मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति में विशेष ध्यान दें, जिससे कि रैंकिंग व ग्रेडिंग में सुधार हो सके। दैनिक विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मानक के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं से भी ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की शिकायत प्राप्त होती है तो निर्धारित अवधि में ट्रांसफाॅर्मर बदलना सुनिश्चित करें। धनराशि भेजे जाने के बाद भी स्कूलों के ऊपर से हाइटेंशन तार तार नहीं हटाए जाने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में डीएम आजमगढ़ रविंद्र कुमार, डीएम बलिया मंगला प्रसाद सिंह, डीएम मऊ प्रवीण मिश्र, अपर आयुक्त मंडलल आजमगढ़ शमशाद हुसैन, सीडीओ आजमगढ़ परीक्षित खटाना, सीडीओ मऊ विवेक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें