फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा सत्र में चार माह शेष, बेसिक में 50 फीसद ही कोर्स पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षा सत्र का नौवां माह चल रहा है, लेकिन जिले के परिषदीय विद्यालयों में अभी तक 40 से 50 प्रतिशत तक ही कोर्स पूरा हो सका है। अभी तक 50 प्रतिशत से कम बच्चे ही ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ पाए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए विभाग की तरफ से ‘बेसिक शिक्षा आप के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत संबंधित विद्यालय के शिक्षक गांवों में टोली बनाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें प्राथमिक 1737, कंपोजिट 481 व उच्च प्राथमिक विद्यालय 484 हैं। इन विद्यालयों में कुल 425393 बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना काल में अप्रैल से विद्यालय बंद चल रहे हैं। ऑनलाइन क्लास चल रही है। अभी तक 50 प्रतिशत से भी कम छात्र-छात्राएं ऑनलाइन जुड़ पाए हैं। प्रत्येक विद्यालय का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी की जाती है। अनुराग यादव, अभिभावक ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के समय मोबाइल में नेटवर्क न रहने से व्यवधान आ जा रहा है। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई करना बच्चों के लिए मुश्किल हो गया है। संतोष, अभिभावक ने कहा कि ऑनलाइन क्लास चल रही है। घर पर एक ही मोबाइल है। ऐसे में हमारे बाहर जाने पर बच्चे को ऑनलाइन पढ़ाई करने में परेशानी होती है। पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो जाती है। प्रेमनारायन, अभिभावक ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई में समस्या आ रही है। कभी नेटवर्क की तो कभी रिचार्ज की। ऐसे में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कैसे कराएं कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अजय, अभिभावक ने कहा कि घर पर एंड्राइड मोबाइल एक ही है। ऐसे में बच्चे को कहां से ऑनलाइन क्लास कराया जाएगा। बहुत से ऐसे बच्चे होंगे जो आज तक ऑनलाइन क्लास से जुड़ ही नहीं पाए।
0000000000000000000
कोरोना काल के कारण विद्यालय बंद चल रहे हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जहां बच्चों के पास एंड्राइड मोबाइल ही नहीं है। जिसके कारण वह व्हाट्सएप ग्रुप से नहीं जुड पाते हैं। विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए रोजाना पाठ्यक्रम डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें