फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले बल्लम-बरछे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुवामुरारपुर गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर बल्लम व बरछे से हमला कर दिया। जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कोल्हूखोर ले जाया गया जहां दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया गया।
विज्ञापन

महुंवामुरारपुर गांव निवासी सुखरी राजभर के परिवार का कुछ लोगों से रास्ते व भूमि का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर विपक्षीगणों ने रविवार की सुबह सुखारी राजभर के परिवार पर हमला बोल दिया। बल्लम व बरछा से हमले में रवि राजभर व सोनू राजभर पुत्रगण सुखारी राजभर, सुनीता राजभर पुत्री सूर्यभान व दुर्गेश राजभर पुत्र चंद्रभान गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी कोल्हूखोर ले जाया गया जहां रवि व दुर्गेश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुखारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भानू राजभर, धर्म राजभर, हरिकेश राजभर व भोला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें