एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि 10 रुपये की दवा पर 100 रुपये का लेबल लगा कर बेचने की शिकायत थी। जिस पर टीम जांच के लिए कस्बे में पहुंची थी। पवई कस्बे में बिना लाइसेंस के दर्जनों नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। जहां भर्ती होने वाले मरीजों का जम कर शोषण भी किया जा रहा है।
आजमगढ़ के एसीएमओ डॉ. संजय ने कहा कि जांच के दौरान खामियां मिलने पर चार नर्सिंग होम और दो सोनोग्राफी सेंटर सीज किए गए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन नर्सिंग होम का संचालन गलत है। ऐसे मामलों की नियमित जांच कर नर्सिंग होम, सोनोग्राफी सेंटर व पैथालॉजी संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।