फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक तो मानने ही होंगे: आजमगढ़ में चार अवैध नर्सिंग होम और दो सोनोग्राफी सेंटर सीज, कार्रवाई की ये है वजह

Sat, 09 Apr 2022 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में मानक विहीन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को  जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम नेअवैध रूप से चल रहे चार नर्सिंग होम और दो सोनोग्राफी सेंटर को सीज कर दिया। 
 
विज्ञापन
नर्सिंग होम के कर्मचारी से कागजात मांगते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पवई बाजार में अवैध रूप से चल रहे चार नर्सिंग होम और दो सोनोग्राफी सेंटर को सीज कर दिया। शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापामारी से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में एसीएमओ डॉ. संजय व सीएचसी पवई प्रभारी डॉ. अजय यादव की टीम ने पवई कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। टीम अम्मा सोनोग्राफी सेंटर व नर्सिंग होम पर पहुंची तो वहां कोई मरीज नहीं मिला लेकिन सोनोग्राफी मशीन चालू हाल में थी, नियमानुसार सोनोग्राफी मशीन रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी में ही चालू होनी चाहिए। वहीं नर्सिंग होम में भी दो नर्सों के अलावा कोई नहीं मिला। इस पर टीम ने उसे सीज करा दिया। 

कई नर्सिंग होम संचालक ताला बंद कर भागे

किरण नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर उसे भी सीज करवा दिया गया। इसके अलावा जांच में खामियां मिलने पर  इंडियन नर्सिंग होम, शिवांगी नर्सिंग होम, शहनाज नर्सिंग होम व एक अन्य सोनोग्राफी सेंटर को भी सीज करने की कार्रवाई की गई। जांच टीम पहुंचने की जानकारी होते ही कई नर्सिंग होम संचालक ताला बंद कर वहां से हट गए। दवा विक्रेताओं ने भी अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए थे।

विज्ञापन

10 रुपये की दवा 100 रुपये में बेचने की थी शिकायत

एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि 10 रुपये की दवा पर 100 रुपये का लेबल लगा कर बेचने की शिकायत थी। जिस पर टीम जांच के लिए कस्बे में पहुंची थी। पवई कस्बे में बिना लाइसेंस के दर्जनों नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। जहां भर्ती होने वाले मरीजों का जम कर शोषण भी किया जा रहा है।

आजमगढ़ के एसीएमओ डॉ. संजय ने कहा कि जांच के दौरान खामियां मिलने पर चार नर्सिंग होम और दो सोनोग्राफी सेंटर सीज किए गए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन नर्सिंग होम का संचालन गलत है। ऐसे मामलों की नियमित जांच कर नर्सिंग होम, सोनोग्राफी सेंटर व पैथालॉजी संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें