फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार हस्तशिल्पकारों को मिला राज्य दक्षता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। कस्बे के हस्तशिल्प कलाकार ब्लैक पॉटरी की कलाकृति के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। लखनऊ में आयोजित अवध शिल्पग्राम कार्यक्रम में निजामाबाद के चार हस्तशिल्प कलाकारों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

इसमें दो हस्तशिल्प कलाकारों को स्टेट अवार्ड और दो हस्तशिल्प कलाकारों को राज्य दक्षता पुरस्कार से नवाजा गया। दीपक प्रजापति को नक्काशीदार मटका के लिए स्टेट अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
वहीं प्रीति प्रजापति पत्नी आनंद प्रजापति को राजाशाही फूलदान के लिए स्टेट अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। किरन देवी पत्नी शिवलाल प्रजापति को गणेश जी और फूलदान के लिए राज्य दक्षता पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दीपक प्रजापति को फ्लावर पाट के लिए राज्य दक्षता पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार लखनऊ में आयोजित अवध शिल्पग्राम कार्यक्रम के तहत निजामाबाद के हस्तशिल्पियों को उद्योग मंत्री राकेश सचान के द्वारा दिया गया।
निजामाबाद के कलाकारों को यह सम्मान मिलने से निजामाबाद के हस्तशिल्प कलाकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की देर रात उनके निजामाबाद में पहुंचने पर सभी लोगों का निजामाबाद के हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें