आजमगढ़ के गौरी शंकर घाट डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के दौरान रविवार सुबह पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में छह युवकों और एक बालिका की नदी, पोखरों में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक की तलाश की जा रही है। सबसे अधिक आजमगढ़ में चार लोगों की जान गई हैं। आजमगढ़ के गौरीशंकर घाट पर तमसा में नाव पलट जाने से छह युवक डूबने लगे।
इनमें से पांच किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि गिरीश (19) की मौत हो गई। इसके अलावा जहानागंज के धरवारा गांव निवासी रवि (22) की तमसा, बिलरियागंज के झूसी सियरहा गांव निवासी प्रदीप कुमार (22) की पोखरे और देवगांव कोतवाली के सलेमपुर गांव निवासी विपुल यादव (20) की नदी में डूबने से मौत हो गई।
जीयनपुर कोतवाली बेरमा गांव निवासी विशाल प्रजापति (18) तमसा नदी में डूब गया। उसकी तलाश चल रही है। मऊ में रानीपुर के याकूबपुर गांव में सरोवर में डूबने से जहानागंज थाने के नेतपुर गांव निवासी विपिन सरोज (24) की मौत हो गई।
जौनपुर के केराकत क्षेत्र के पूरनपुर गांव में तालाब में डूबने से संजय यादव (30) की मौत हो गई। बलिया के पिपराकला गांव में विजेंद्र राजभर की पुत्री निक्की (10) की गंगा के छाड़न में डूबने से मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।