फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफियात से जिले में पहुंचे चार कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से जिले में भी होने लगा है। शुक्रवार को ही दिल्ली से आई कैफियात एक्सप्रेस से चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें तीन आजमगढ़ तो एक पड़ोसी मऊ जिले का रहने वाला है। वहीं एक दिन पूर्व शहर के दो शॉपिंग मॉल में भी दो पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिसे प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाते हुए शुक्रवार को बंद करा दिया। वहीं प्रशासनिक अमले ने दोनों शॉपिंग मॉल को सतर्कता की दृष्टि से बंद करा दिया है।
विज्ञापन

देश के आधा दर्जन से अधिक प्रांतों में कोरोना का संक्रमण काफी दिनों से फैला हुआ है। वहीं इसका असर अब अपने जिले में भी देखने को मिलने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली से आई कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरे चार लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें तीन आजमगढ़ है तो वहीं एक मऊ जिले का रहने वाला है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव मिले लोगों में एक जाफरपुर का व दो बिलरियागंज क्षेत्र के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम शहर के दो शॉपिंग मॉल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग किया था। जिसमें एक-एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आए। जिनकी एंटीजेन किट से जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिस पर इन दोनों शॉपिंग मॉल को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बंद करा दिया। उन्होंने बताया कि जो भी पॉजिटिव मिलेगा, उसे होम क्वारंटीन रखने के साथ ही घर को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें