फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे के बाद मारपीट मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। स्थानीय बाजार में रविवार की शाम सड़क हादसे के मामले में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फरिहा बाजार में रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने कार का पीछा कर उसे रोक लिया और कार सवारों के साथ मारपीट करने के साथ कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घायलों की पहचान रमेश चौहान, सरोज चौहान और छाया चौहान के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

इस मामले में गंभीरपुर थाना के कटघर निवासी कार मालिक सुभाष यादव ने निजामाबाद थाने में लिखित शिकायत दी कि परसहा गांव निवासी छोटेलाल पुत्र संतू लाल और तीन अज्ञात लोग उनकी कार के शीशे तोड़े तथा मारपीट की। पुलिस ने सुभाष यादव की तहरीर पर छोटेलाल और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार मालिक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। घायल पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों के बयान और गवाहों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें