फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाने की पुलिस ने रविवार को रुद्रमनपुर गांव में सत्संग के जरिये नौकरी और धन का लालच देकर धर्मांतरण कराने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से धार्मिक पुस्तकें, भजन की पुस्तकें, रजिस्टर, और पर्चियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में तहबरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रमनपुर के संतोष प्रजापति, अरविंद, रौनापार के करखिया रुस्तम पुर सराय निवासी पप्पू पासवान और निजामाबाद के रामपुर अबुसईद गांव निवासी कमलेश शामिल हैं। पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि 15-20 लोगों को इकट्ठा कर विशेष धर्म के अराध्य का अपमान करते हुए धर्म परिवर्तन के लिए आरोपी प्रलोभन दे रहे थे। पीड़ित और उनके बेटे अशोक यादव के विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। चार मई की रात करीब 9.30 बजे वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने पीड़ित की निशानदेही पर संतोष प्रजापति के घर पर छापा मारा। वहां आयोजन में 15-20 लोग मौजूद थे। मौके से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। उनके कब्जे से 12 धार्मिक किताबें, भजन की पुस्तकें, रजिस्टर, और पर्चियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें