जांच के दौरान मुन्नी राम निवासी नदवा थाना तरवां का नाम भी सामने आया। मुखबिर की सूचना पर निजामाबाद पुलिस ने रोडवेज के पास से चार जालसाज हरिलाल गौतम, विवेक सिंह निवासी बीहड़ थाना टिकैटनगर बाराबंकी, राजेश गुप्ता निवासी विकास खंड गोमती नगर लखनऊ और मुन्नी राम निवासी नदवा थाना तरवां को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों के पास से पुलिस ने रेलवे, एफसीआई, आर्डिनेंस फैक्ट्री, लखनऊ मेट्रो समेत कई सरकारी विभागों में फर्जी नियुक्ति के प्रमाणपत्र भी बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने माना कि वे बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं।