फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागर में मिला चाकू और ब्लेड

Sun, 15 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारागार में रविवार की शाम को जिलाधिकारी सुहास एलवाई और एसपी आकाश कुलहरि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक बैरक से ब्लेड के साथ चाकू बरामद हुआ। डीएम और एसपी के संयुक्त कार्रवाई के दौरान बैरक से चाकू और ब्लेड बरामद हुआ।
विज्ञापन


जेल के अंदर से अनधिकृत सामाना बरामद होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। साथ ही बंदी रक्षकों को सख्त चेतावनी दी, बोले जेल में पंद्रह दिन पर छापेमारी होगी। लापरवाही मिलने पर दोषी के विरूद्ध की जाएगी कार्रवाई।
 
रविवार की शाम करीब सवा चार बजे डीएम सुहास एलवाई और एसपी आकाश कुलहरि भारी भरकम फोर्स लेकर मंडल कारागार पहुंचकर जेल में छापेमारी किए। बैरकों की तलाशी के दौरान एक बैरक से सब्जी काटने वाला चाकू और दूसरे बैरक से ब्लेड बरामद हुआ।
विज्ञापन


अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस के जवान प्रत्येक बैरकों की सघन तलाशी लिए। इस दौरान डीएम ने जेल अधीक्षक को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि मंडल कारागार में तलाशी के दौरान चाकू और ब्लेड मिलने पर बंदी रक्षकों को सख्त चेतावनी दी गई।

साथ ही जेल प्रशासन को होने वाली दिक्कतों को भी जल्द दूर करने का भरोसा दिए। एसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जेल से कई बार रंगदारी मांगने या बड़ी घटनाओं की साजिश रचने के मामले प्रकाश में आया है।

ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अब प्रत्येक पंद्रह दिन के बाद जेल की सघन तलाशी ली जाएगी। एसपी ने इस मामले में बंदी रक्षकों को भी विशेष नजर रखने का आदेश दिया। करीब पौने घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान जेल महकमे में हड़कंप मचा था। अधिकारियों के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें