फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जमीन का बैनामा कराने वाला पूर्व प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन का बैनामा कराने के मामले में वांछित चल रहे पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या से लेकर धोखाधड़ी तक के गंभीर मामले पहले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी मताबिक दो नवंबर 2024 को अंबरपुर गांव निवासी पीड़ित शिवनरायन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके चचेरे भाई रमेश जो वर्ष 1975 से लापता हैं। उनकी जमीन विपक्षी प्रभाकर तिवारी ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपने नाम करवा ली। इस संबंध में थाना गंभीरपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश कश्यप अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कयामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां से आरोपी प्रभाकर तिवारी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें