फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: पहले यह सामने आए कि सरकार की मंशा क्या है? यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद

Sun, 09 Jul 2023 10:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स संस्था (आईएमसीआर ) की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि अधिवेशन को संबोधित किया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में सभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर अभी कुछ कहना ठीक नहीं है। पहले यह सामने आए कि सरकार की मंशा क्या है। वह क्यों इसे लागू करना चाहती है। इसका क्या मसौदा है। इन बिंदुओं के स्पष्ट होने के बाद ही इस पर कुछ कहना सही रहेगा। पहले ही तलवार निकालकर हवा में भांजने से कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन


ये बातें पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को आजमगढ़ के नेहरू हॉल में इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स संस्था (आईएमसीआर ) की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि अधिवेशन में कहीं। सलमान खुर्शीद ने कहा कि यूसीसी से केवल मुस्लिम ही नहीं प्रभावित होंगे, बल्कि जो अन्य अल्पसंख्यक हैं, उन पर भी असर पड़ सकता है।

बीजेपी के दिक्कत से कोई फर्क नहीं पड़ता

कहा कि 2024 का चुनाव अवाम लड़ रही है। अब लोग बीजेपी  को हटाना चाहते हैं। उनके पास फॉर्मूला है, अगर वह सही तरीके से काम करेगा तो बीजेपी हट जाएगी।
ये भी पढ़ें: थूक चटवाने का मामला; आरोपी दबंग लाइनमैन के घर पर चले बुलडोजर, पीड़ित युवक ने की सरकार से न्याय की मांग

विज्ञापन

मेरा आजमगढ़ से खास रिश्ता

वहीं, राहुल गांधी पर बीजेपी के चुटकी लेने के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि अवाम अगर उनको पसंद कर रही है तो बीजेपी को दिक्कत हो रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने आईएमसीआर की बैठक पर कहा कि जिस भी कौम में पसमांदा समाज है, उसकी जरूरतों को पूरा करना, उनके क्या विचार हैं, उस पर अमल करने को लेकर बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से उनका खास रिश्ता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद सलमान खुर्शीद शहर के पहाड़पुर में निस्वां बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे और छात्राओं से कई विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी, सय्यदा सय्यदेन, आईएमसीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अदीब, और पूर्व राज्यसभा सदस्य अजीज पाशा आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें