फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फदगुदिया गांव के पूर्व प्रधान राजपति यादव (60) मंगलवार की शाम अंबारी बाजार खरीदारी करने बाइक से गए थे। देर रात लगभग नौ बजे वह खरीदारी कर लौट रहे थे। अभी वे अंबारी बाजार के बाहर ही निकले थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच पुत्रों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें