UP Politics: अभी तक विपक्षी पार्टी के नेता खेमा बदलकर भाजपा की सदस्यता ले रहे थे। इधर कुछ समय में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा छोड़कर किसी ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। हालांकि अभय नारायण पटेल पहले सपा के साथ ही थे। राजनीतिक पंडितों की मानें तो सपा नेता की घर वापसी हुई है।
आजमगढ़ के भाजपा नेता व पूर्व विधायक सगड़ी अभय नारायण पटेल ने सोमवार को समर्थकों संग सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा में पीडीए के हितों की लगातार उपेक्षा से परेशान होकर तथा अग्निवीर, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे को देखते हुए उन्होंने सपा में घर वापसी की।
उनके साथ एकमी सिंह पटेल पूर्व प्रमुख, परदेसी राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्याम बहादुर यादव, देवनाथ यादव, यशपाल पटेल, नदीम अख्तर, आलोक पटेल, लल्लन, सुरेंद्र बहादुर आदि उपस्थित थे।