अतरौलिया। पूर्व मंत्री विभूति निषाद का अंतिम संस्कार शनिवार अंतिम संस्कार अंबेडकरनगर जनपद के रामबाण घाट पर किया गया। इस दौरान प्रशासन ने उन्हें राजकीय सम्मान तक नहीं दिया। इस पर नेताओं ने रोष व्यक्त किया है और मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही है।
शनिवार की सुबह उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। अंबेडकर नगर जनपद के रामबाण घाट पर अंतिम संस्कार के समय कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था और उनको गार्ड आफ आनर भी नहीं दिया गया। बगैर राजकीय सम्मान के ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि विभूति निषाद ने पूरा जीवन गांव, गरीब किसान की लड़ाई में समर्पित किया। मंत्री होने के नाते उनको तय प्रोटोकाल के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होना चाहिए लेकिन अफसरों ने इतना भी मान नहीं दिया। इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद सिंह ने कहा कि करोना की वजह सादगी के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। नायब तहसीलदार को उनके दाह संस्कार स्थल पर भेजा गया था। अंतिम संस्कार के समय राकेश श्रीवास्तव, डा. आरएन श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, महेश लाल श्रीवास्तव, एलके पांडेय, कैलाश बरनवाल मौजूद रहे।