फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा के पूर्व विधायक ने की महापंचायत, कहा- दूसरी जाति के दुकानदारों का बहिष्कार करेंगे

विज्ञापन
26 माहुल कस्बे में महापंचायत में मौजूद पूर्व विधायक अरूणकांत यादव लोगों को संबो​धित करते। संव
विज्ञापन
अंबारी (आजमगढ़)। भाजपा नेता व पूर्व विधायक अरूणकांत यादव ने बुधवार को माहुल बाजार में जेल से छूट कर आए राजेंद्र यादव के पक्ष में महापंचायत की। इसमें भाजपा नेता ने राजेंद्र यादव को पीड़ित बताते हुए उन पर हुई कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि क्षेत्र का हर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक बाजार में अन्य जाति के दुकानदारों का बहिष्कार करेगा। उनके यहां से सामान नहीं खरीदेगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि 12 सितंबर को एक भाजपा नेता और शाहराजा गांव निवासी राजेंद्र यादव के बीच विवाद हो रहा था। राजेंद्र से मारपीट की गई थी जो निंदनीय है। अपनी ही पार्टी के स्थानीय नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय नेता सिर्फ दलाली तक सीमित हैं। पूर्व विधायक ने उन नेताओं को भी महापंचायत में बुलाया था लेकिन वे नहीं आए। उन्होंने कहा कि उनका चालान एसडीएम फूलपुर के न्यायालय में कर दिया। उसके बाद एसडीएम के यहां दबाव बना कर उन्हें जेल भिजवाया गया। एसपी से मिलकर दूसरे पक्ष के लोगों पर भी कार्रवाई कराएंगे। इस मौके पर कृपा शंकर यादव, लालबहादुर यादव, राजेश यादव, राघवेंद्र यादव, राज बगहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें