आजमगढ़। वन महोत्सव 2021 के अंतर्गत रविवार को ग्रामीणांचल में लोगों ने पीपल, जामुन, बरगद सहित कई औषधीय पौधे लगाए गए। पौधे लगाकर लोगों ने उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही लोगों से भी अपने-अपने घरों के आस-पास खाली स्थानों पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया।
रानी की सराय: थाना परिसर में थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह और एसआई राजकुमार तिवारी की देखरेख में 150 पौधे लगाए गए। सेठवलघ् स्थित जेपीआर महाविद्यालय में डा. अजय गौतम और शैलेश कुमार राय सहित कर्मचारियों ने पौधे लगाए। मझगांवा में धर्मेंद्र सिंह के साथ ग्रामीणों ने पौधा लगा संरक्षण का संकल्प लिया। सठियांव: सठियांव में डीह बाबा स्थान पर पौधे यूपिडा के प्रोजेक्ट मैनेजर एमके अनिल, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर रामगोपाल राना और सेफ्टी हेल्थकेयर के अधिकारी राजेश कुमार यादव ने ग्रामीणों में एक हजार पौधे बांटे। बूढ़नपुर: कोयलसा बीआरसी परिसर में एडीएम प्रशासन नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम अरविंद सिंह, तहसीलदार शक्ति सिंह एवं नगर पंचायत की ईओ गुंजन सिंह, एबीएसए श्वेता मौर्य आदि ने पौधे लगाए। मदियापार शहीद उपवन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में पौधे लगाए। अहरौला: गहजी में प्रधान राकेश सिंह के नेतृत्व में ग्राम सचिव विजयचंद और ग्रामीणों ने त्रिवेणी संगम कलवरिया में स्थित पंचमी पंचमुखी हनुमान मंदिर में पौधे लगाए। थाना परिसर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एसडीएम बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह आदि ने पौधे लगाए। मेहनगर: तहसील परिसर में एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने, खंड विकास कार्यालय और ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में बीडीओ संतोष नारायण गुप्ता ने, थाना परिसर में इंस्पेक्टर सुनिल चंद तिवारी, मेंहनगर कस्बे के लखरांव पोखरा में नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक चौहान ने पौधा लगाया। मेजवां: मिजवां फाउंडेशन के महासचिव सखावत हुसैन ने कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवा में , फूलपुर कोतवाली, तहसील परिसर, स्वास्थ्य केंद्र, ब्लाक में एसडीएम रावेंद्र सिंह, कोतवाल रत्नेश सिंह, सुशील दुबे, डा. राम आशीष सिंह आदि ने पौधे लगाए। ठेकमा: पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने ज्यूली के प्राथमिक विद्यालय पर पौधा लगाया। सगड़ी: लाटघाट में प्रधान रविंद्र सिंह पौधारोपण किया।