फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पड़री गांव में तेंदुए की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक बार फिर ग्रामीणों ने तेंदआ को देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसके पदचिन्हों को खंगालने में जुट गई। विगत कई दिनों से क्षेत्र के ग्रामीण तेंदुए को लेकर दहशत में हैं। वहीं वन विभाग की टीम अभी तक उसे पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अहरौला के क्षेत्रीय वन अधिकारी जगन्नाथ प्रसाद, डिप्टी रेंजर ज्ञान प्रकाश वर्मा, वन दरोगा केशभान को पड़री गांव में तेंदुआ होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई। वन विभाग की टीम पड़री गांव में तेंदुए की तलाश में पहुंची। जगह-जगह पद चिन्ह होने की जानकारी पर वन विभाग की टीम ने उन पदचिन्हों को खंगाला कि वह तेंदुए के पदचिन्ह हैं या फिर किसी और जानवर के। क्षेत्रीय वन अधिकारी जगन्नाथ प्रसाद व डिप्टी रेंजर ज्ञानप्रकाश वर्मा ने बताया कि अभी तीन दिन पहले उनको जानकारी दी गई कि कठही गांव में तेंदुआ देखा गया है। जहां उनकी टीम रात में भी पहुंची और दूसरे दिन में भी पहुंच कर पूरा दिन क्षेत्र में कांबिंग करती रही। इसी तरह से इसके पहले गहजी का एक वीडियो डाला गया था। इसमें चहारदीवारी पर तेंदुए को टहलते हुए बताया गया था। वहां भी हम लोग सूचना पर पहुंचे थे और पूरा दिन वहां कांबिंग करते रहे। अब पड़री गांव में उसके देखे जाने की सूचना मिली है तो हम लोग छानबीन कर रहे हैं। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें